Priyanka Verma

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -22-Jan-2024 हमारे राम आएं हैं।।

🙏💐हमारे राम आएं हैं।।💐🙏

खत्म हुआ वर्षों का इंतजार,
शोभित हुआ अयोध्या का दरबार,
विराजे हैं आज, हमारे प्राण आधार,
राममय हो गया है, सारा संसार,

प्राण प्रतिष्ठा के इस अद्भुत क्षण के,
साक्षी हुए हैं हम आज,
जिसको महसूस करने को,
कब से बैचेन था, ये सकल समाज,

प्यारी राम लला की मूर्ति में,
दिखा हमें सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड,
इस घड़ी को पाने में, ना जाने,
कितने हुए अनचाहे काण्ड ,

अब ये स्वर्णिम अवसर,
यूं ही ना जाने देंगे,
आंखो से बहते अविरल आंसुओ सहित,
स्वयं को प्रभु श्री राम को सौंप देंगे।।

प्रियंका वर्मा
22/1/24

   16
5 Comments

Shnaya

23-Jan-2024 10:17 PM

Very nice

Reply

Varsha_Upadhyay

23-Jan-2024 05:06 PM

बहुत खूब

Reply

Gunjan Kamal

23-Jan-2024 02:54 PM

👏👌

Reply